• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'मुझे आपने 18 साल इंतजार करवाया'... आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद इमोशनल हुए विराट कोहली

You made me wait for 18 years... Virat Kohli got emotional after winning the IPL trophy - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली है। इस टीम ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया। विराट कोहली आईपीएल की शुरुआत से ही आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। कोहली खिताबी मैच जीतने के बाद बेहद भावुक नजर आए थे। विराट कोहली ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसके साथ एक इमोशनल मैसेज भी लिखा, "इस टीम ने सपने को संभव बनाया है। एक ऐसा सीजन, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। हमने पिछले ढाई महीनों में इस सफर का भरपूर आनंद लिया है। यह आरसीबी के फैंस के लिए है, जिन्होंने सबसे बुरे समय में भी हमारा साथ नहीं छोड़ा।"
उन्होंने आगे लिखा, "यह इस टीम के लिए मैदान पर खेलने की हर कोशिश के लिए है। जहां तक आईपीएल ट्रॉफी का सवाल है- आपने मुझे आपको (ट्रॉफी) उठाने और जश्न मनाने के लिए 18 साल इंतजार करवाया है, मेरे दोस्त, लेकिन यह इंतजार बिल्कुल सार्थक रहा।"
विराट ने मंगलवार को पंजाब किंग्स पर छह रन की जीत के बाद कहा, "ये 18 साल बहुत लंबे रहे हैं। मैंने अपनी युवा अवस्था, अपने सबसे अच्छे फॉर्म वाले दिन और अपना पूरा अनुभव इस टीम को दिया है। हर सीजन में इसे जीतने की कोशिश की, हर बार अपना सब कुछ झोंक दिया। अब जाकर यह पल मिलना अविश्वसनीय अहसास है। कभी नहीं सोचा था कि यह दिन आएगा। जब आखिरी गेंद फेंकी गई, तो मैं भावनाओं में बह गया।"
विराट कोहली ने आरसीबी के पुराने टीम साथी एबी डिविलियर्स के लिए कहा, "एबी ने इस फ्रेंचाइजी के लिए जो किया है, वो शानदार है। मैंने उन्हें कहा, 'ये जीत जितनी हमारी है, उतनी ही आपकी भी है। मैं चाहता हूं कि आप हमारे साथ इसे सेलिब्रेट करो।' वो पिछले चार साल से रिटायर हैं, लेकिन अब भी सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' उनके ही नाम है। इससे पता चलता है कि उन्होंने इस टीम, इस लीग और मुझ पर कितना असर डाला है। उन्हें इस ट्रॉफी को उठाने वाले मंच पर होना चाहिए ।"
विराट ने कहा, "ये जीत मेरे लिए सबसे ऊपर है। मैं इस टीम के साथ वफादार रहा हूं। कई बार और रास्ते भी नजर आए, लेकिन मैंने इन्हें चुना और इन्होंने भी मुझे चुना। मेरा दिल और आत्मा बेंगलुरु के साथ है। यह एक हाई-इंटेंसिटी टूर्नामेंट है। मैं बड़े टूर्नामेंट और बड़े लम्हे जीतना चाहता हूं। आज की रात मैं एक बच्चे की तरह सुकून से सोऊंगा। मैं हमेशा अपने आप को बेहतर करने की राह देखता हूं - फील्डिंग में भी कुछ ऐसा करूं, जिससे फर्क पड़े।"
उन्होंने आगे कहा, "भगवान ने मुझे नजरिए और टैलेंट दोनों से नवाजा है। मैंने सिर झुकाकर जितना हो सका उतनी मेहनत की। नीलामी में लोगों ने हमारी रणनीति पर सवाल उठाए, लेकिन हमें अपनी टीम पर भरोसा था। मैनेजमेंट ने हमें सकारात्मक बनाए रखा, खिलाड़ी अद्भुत थे। ये पल मेरे लिए सबसे बेहतरीन हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-You made me wait for 18 years... Virat Kohli got emotional after winning the IPL trophy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: virat kohli got emotional, virat kohli, kohli, rcb, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved