• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट में कसा शिकंजा, दूसरी पारी में बांग्लादेश ने महज 79 रनों पर गंवाए 6 विकेट

West Indies tighten their grip on the first Test; Bangladesh lose 6 wickets for just 79 runs in the second innings - Cricket News in Hindi

ढाका। बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच ढाका में स्थित शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 79 रन बनाए हैं। गेंदबाजों के दम पर वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में शिकंजा कस लिया है। शुक्रवार को वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहली पारी में 245 रन बनाकर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश ने 27 रनों की मामूली बढ़त हासिल की। कैरेबियाई टीम की तरफ से जॉन कैंपबेल और टैगेनारिन चंद्रपॉल ने अर्धशतकीय पारी खेली। कैंपबेल ने 54 रन बनाए, जबकि चंद्रपॉल ने 56 रनों का योगदान दिया। जस्टिन ग्रीव्स ने ने 46 रन बनाए तो कप्तान रोस्टन चेज 43 रन बनाकर नाबाद रहे। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी में नईम हसन ने 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम ने दो-दो विकेट निकाले। हसन महमूद और शोरिफुल इस्लाम ने एक-एक विकेट झटका। बांग्लादेश ने पहली पारी में शादमान की शतकीय पारी के बूते 272 रन बनाए।
दूसरी पारी में बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। तंजीद हसन तमीम बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी महज 10 रन बनाकर आउट हुए। शादमान इस्लाम भी बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और 30 गेंदों का सामना करने के बाद 13 रन बनाकर आउट हुए। तौहीद हृदय को रोस्टन चेज ने बिना खाता खोले आउट किया।
लिटन दास 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल खत्म होने तक जेकर अली 18 और नईम हसन 18 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दोनों सातवें विकेट के लिए 26 रन जोड़ चुके हैं। टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज जल्द से जल्द बांग्लादेश की पारी को समेटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश को जेकर अली से बड़ी पारी की आस होगी। बांग्लादेश की कुल बढ़त 106 रनों की हो चुकी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-West Indies tighten their grip on the first Test; Bangladesh lose 6 wickets for just 79 runs in the second innings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bangladesh vs west indies, 1st test, dhaka test, west indies cricket, bangladesh cricket team, shadman islam, nayeem hasan, roston chase, test cricket, cricket news, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved