• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स, आपसी सम्मान बहाल करने की अपील की

Vivian Richards weighs in on Joseph-Sammy dispute, urges restoration of mutual respect - Cricket News in Hindi

पोर्ट ऑफ स्पेन । पाकिस्तान के खिलाफ चल रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में नहीं खेलने को लेकर लेकर वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और हेड कोच डैरन सैमी आमने-सामने हैं। विवाद की वजह से दोनों के पेशेवर और निजी रिश्ते भी खराब हुए हैं। यह वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है। टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स ने अल्जारी जोसेफ और डैरेन सैमी से आपसी विवाद सुलझाने की अपील की है। सर विवियन रिचर्ड्स ने बुधवार को एंटीगुआ ऑब्जर्वर से कहा, 'मुझे पक्का नहीं पता कि रिश्ते इतने खराब क्यों हो गए हैं। जब वह सेंट लूसिया फ्रेंचाइजी के साथ थे, तब दोनों के बीच बहुत अच्छे रिश्ते थे। इसे फिर से शुरू करने की कोशिश करना जरूरी होगा। हम कभी-कभी गलत कदम उठाते हैं। कभी-कभी लोगों के पेशेवर करियर में रुकावट आती है। इसे ठीक किया जा सकता है।" रिचर्ड्स ने सैमी के सार्वजनिक बयान पर एतराज जताते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं था। इस कहानी के दो पहलू हैं।
पूरे मामले पर गौर करें, तो पाकिस्तान के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा के समय हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा था कि अल्जारी जोसेफ ने इस सीरीज में अपने चयन के लिए मना किया था, इसलिए वह टीम में नहीं थे।
अल्जारी जोसेफ ने सैमी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी और इसे 'विवादास्पद और बिना किसी संदर्भ' वाला बताया था। जोसेफ ने एंटीगुआ ऑब्जर्वर के गुड मॉर्निंग जोजो स्पोर्ट्स शो में स्पष्ट रूप से कहा था कि उन्होंने दो मैचों की सीरीज से बाहर रहने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उनका शरीर पीठ के निचले हिस्से में बार-बार होने वाले स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण लंबे समय तक चोट से बाहर रहने के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने की मुश्किलों के लिए तैयार नहीं था।
जोसेफ ने कहा था कि सैमी को यह समझना चाहिए था कि उनके बयान का सार्वजनिक रूप से क्या असर पड़ेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vivian Richards weighs in on Joseph-Sammy dispute, urges restoration of mutual respect
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vivian richards, alzarri joseph, daren sammy, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved