• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कोहली ने जताई नाराजगी! बोर्ड ने कहा-मीडिया के बजाय BCCI सचिव से करनी चाहिए थी बात

नई दिल्ली। रविवार को बेंगलुरू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेलने के महज कुछ घंटों के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए रवाना हो गई। भारतीय टीम इन दिनों व्यस्त कार्यक्रम से गुजर रही है और कप्तान विराट कोहली बीसीसीआई के ट्रेवल प्लान से खुश नहीं हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद बीसीसीआई के ट्रेवल प्लान को लेकर नाराजगी जाहिर की। कोहली चाहते हैं कि बोर्ड ट्रेवल प्लान को लेकर फिर से विचार करे। बीसीसीआई ने हालांकि अपने ट्रेवल प्लान का बचाव किया है और कहा है कि कोहली को इस बारे में अगर कोई शिकायत थी तो उन्हें मीडिया से इस संबंध में बात करने से पहले उससे बात करनी चाहिए थी। आईएएनएस से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि कोहली को अपने विचारों से अवगत कराने का पूरा अधिकार है लेकिन बोर्ड अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करता है कि उसके ट्रेवल प्लान से किसी खिलाड़ी को परेशानी ना हो। अधिकारी ने कहा कि कोहली को मुद्दा उठाने का पूरा अधिकार है लेकिन सच कहूं तो खिलाडिय़ों की सुविधा का ध्यान रखकर ही ट्रेवल प्लान तय किया जाता है। आप देखिए कि विश्व कप से पहले हमने जितना संभव हो सका खिलाडिय़ों को स्पेस दिया और इसी क्रम में खिलाडिय़ों को दिवाली के समय ब्रेक मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Virat Kohli upset with travel plan, BCCI official says...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: virat kohli, travel plan, bcci official, indian captain virat kohli, bcci, cricket board, new zealand tour, india vs new zealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved