• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कोहली ने सबसे कम पारियों में पूरे किए 9000 रन, तोड़ा इनका रिकॉर्ड

कानपुर। भारत के दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज और कप्तान विराट कोहली मैच दर मैच रिकॉर्ड बनाने में लगे हुए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को कानपुर में सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे भी उनके लिए यादगार रहा। कोहली ने शतक जड़ा। कोहली ने 87वां रन बनाते ही वनडे में 9000 रन पूरे कर लिए। वे सबसे तेज गति से यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे। कोहली अपने 202वें वनडे की 194वीं पारी में इस मुकाम तक पहुंचे हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलयर्स का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 205 पारियों में 9000 रन पूरे किए थे। इससे पहले सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचने का भारतीय रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम पर था जिन्होंने 228 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। सबसे कम पारियों में 8000 वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम पर ही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Virat Kohli completes 9000 odi runs in minimum innings, breaks ab de villiers record
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: virat kohli, 9000 odi runs, minimum innings, ab de villiers record, indian captain kohli, kohli de villiers, kanpur odi, new zealand vs india, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved