• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विजय हजारे ट्रॉफी: सरफराज खान के रिकॉर्ड अर्धशतक के बाद भी हारी मुंबई, हार्दिक ने बड़ौदा को दिलायी जीत

Vijay Hazare Trophy: Mumbai loses despite Sarfaraz Khans record-breaking half-century; Hardik Pandya leads Baroda to victory - Cricket News in Hindi

जयपुर । विजय हजारे ट्रॉफी में गुरुवार को पंजाब और मुंबई के बीच एक रोमांचक मुकाबला जयपुर में खेला गया जिसमें पंजाब ने 1 रन से जीत हासिल की। परिणाम के साथ ही यह मैच सरफराज खान के रिकॉर्ड अर्धशतक के लिए जाना जाएगा। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब ने रमनदीप सिंह के 72 और अनमोलप्रीत सिंह के 57 रन की बदौलत 45.1 ओवर में 216 रन बनाए थे। मुंबई के लिए मुशीर खान ने 3, ओमकार तारमाले, शिवम दुबे और शशांक अट्टार्डे ने 2-2 विकेट लिए। साईराज पाटिल को 1 विकेट मिला।
217 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी मुंबई ने तेज बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 26.2 ओवर में 215 रन पर सिमट गई। 142 गेंद शेष रहने के बावजूद 1 रन से मिली हार मुंबई को लंबे समय तक याद रहेगी।
मुंबई के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए सरफराज खान ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और 15 गेंद पर अर्धशतक लगाया। विजय हजारे ट्रॉफी इतिहास का यह सबसे तेज अर्धशतक है। सरफराज ने पंजाब के कप्तान अभिषेक शर्मा के एक ही ओवर में 30 रन ठोक दिए। इस ओवर में सरफराज ने 3 छक्के और 3 चौके लगाए। हालांकि सरफराज की यह रिकॉर्ड पारी मुंबई को जीत नहीं दिला सकी। मध्यक्रम और निचले क्रम के बल्लेबाजों की असफलता मुंबई की हार का मुख्य कारण बनी।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंद पर 45 रन बनाए, लेकिन सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे जैसे बड़े नाम फ्लॉप रहे। इसका खामियाजा मुंबई को हार के रूप में उठाना पड़ा।
पंजाब के लिए गुरनुर बरार और मयंक मार्कंडे ने 4-4 विकेट लिए। हरप्रीत बराड़ और हरनूर सिंह को 1-1 विकेट मिले।
वहीं राजकोट में बड़ौदा और चंडीगढ़ के बीच खेले गए मैच में हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर तूफानी पारी खेली। बड़ौदा के लिए छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हार्दिक ने महज 31 गेंद पर 9 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली। उनकी पारी के दम पर ही बड़ौदा ने 49.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 391 रन बनाए। प्रियांशु मोलिया ने भी 113 रन की पारी खेली।
चंडीगढ़ 40 ओवर में 242 रन पर सिमट गई और 149 रन से मैच हार गई।
बड़ौदा के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए हार्दिक ने 3 विकेट लिए। महेस पिथीया को भी 3 विकेट मिले। रसिख सलाम ने 2 विकेट लिए, जबकि क्रुणाल पांड्या और निनाद राथवा ने 1-1 विकेट लिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Hazare Trophy: Mumbai loses despite Sarfaraz Khans record-breaking half-century; Hardik Pandya leads Baroda to victory
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay hazare trophy, mumbai, sarfaraz khan, hardik pandya, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved