• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विजय हजारे ट्रॉफी : पृथ्वी के शतक से मुंबई फाइनल में

Vijay Hazare Trophy: Earth century leads Mumbai to the finals - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली| सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ (165) के शानदार शतक से मुंबई ने पालम ए स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल-2 मुकाबले में कर्नाटक को 72 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी के 122 गेंदों पर 17 चौकों और सात छक्कों की मदद से 165 रनों की पारी की बदौलत 49.2 ओवर में 322 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम 42.4 ओवर में 250 रन ही बना सकी। कर्नाटक की ओर से देवदत्त पडीकल ने 64 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाए। मुंबई की पारी में पृथ्वी के अलावा शम्स मुलानी ने 45, शिवम दुबे ने 27, अमनहकीम खान ने 25 और आदित्य तारे ने 16 रन बनाए।
कर्नाटक की तरफ से विजयकुमार विशक ने चार विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन, रॉनित मोरे ने एक, श्रेयस गोपाल ने एक और कृष्णप्पा गौतम ने एक विकेट लिया।
कर्नाटक की पारी में पडीकल के अलावा शरत बीआर ने 39 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन, श्रेयस ने 33, करुण नायर ने 29 और गौतम ने 28 रन बनाए।
मुंबई की तरफ से तुषार देशपांडे, तनुश कोटियान, प्रशांत सोलंकी और मुलानी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि धवल कुलकर्णी और यशस्वी जायसवाल को एक-एक विकेट मिला।
फाइनल में मुंबई का सामना उत्तर प्रदेश से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में गुजरात को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Hazare Trophy: Earth century leads Mumbai to the finals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay hazare trophy, earth century, leads, mumbai, finals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved