• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड, भारतीय टीम को इस मामले में पछाड़ा

T20 World Cup: England sets a record by reaching the semi-finals, surpassing the Indian team in this regard - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । इंग्लैंड ने मंगलवार को खेले गए सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। विश्व कप के इस संस्करण में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड पहली टीम बन गई है। यह लगातार पांचवां मौका है जब इंग्लैंड टीम टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। 2016 से इंग्लैंड लगातार टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेली है। पाकिस्तान (2007 से 2012) और श्रीलंका (2009 से 2014) भी लगातार 4-4 बार सेमीफाइनल में पहुंची हैं। टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम के रूप में पाकिस्तान के साथ अब इंग्लैंड का नाम भी जुड़ गया है। पाकिस्तान 6 सेमीफाइनल खेल चुकी है, जबकि इंग्लैंड छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम 5 बार सेमीफाइनल खेली है।
छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचकर इंग्लैंड ने जहां पाकिस्तान की बराबरी की है, वहीं भारतीय टीम को पीछे छोड़ा है। भारतीय टीम के पास भी सेमीफाइनल में जगह बनाकर इंग्लैंड और पाकिस्तान की बराबरी का मौका है।
इंग्लैंड ने 2010, 2016 और 2022 में टी20 विश्व कप का फाइनल खेला है। 2010 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को और 2022 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम ने भी तीन टी20 विश्व कप फाइनल खेले हैं। 2007 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर विश्व कप जीता था। 2014 में
टीम इंडिया को अपने दूसरे फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2024 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता था।
पाकिस्तान टीम 2007, 2009 और 2022 का फाइनल खेली है। पाकिस्तान को 2007 में भारत और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर अपना एकमात्र टी20 विश्व कप जीता था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-T20 World Cup: England sets a record by reaching the semi-finals, surpassing the Indian team in this regard
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t20 world cup, world cup, england, t20, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved