• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साउथ अफ्रीका सस्ते में ऑलआउट, भारत को जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट

South Africa all out cheaply, India set a target of just 124 runs to win - Cricket News in Hindi

कोलकाता। साउथ अफ्रीकी टीम ईडन गार्डन्स में जारी पहले टेस्ट की दूसरी पारी में महज 153 रन पर सिमट गई। इसी के साथ भारत को जीत के लिए सिर्फ 124 रन का टारगेट मिला है। मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 159 रन पर सिमट गई। इस पारी में एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 31 रन बनाए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट निकाले, जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 2-2 सफलताएं हाथ लगीं। इसके जवाब में भारतीय टीम पहली पारी में 189 रन ही बना सकी। मेजबान देश ने 30 रन की बढ़त हासिल की। केएल राहुल ने सर्वाधिक 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रन का योगदान दिया। साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 4, जबकि मार्को जेनसन ने 3 विकेट अपने नाम किए।
साउथ अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में दबाव में नजर आई। टीम ने 18 के स्कोर पर रयान रिकेल्टन (11) का विकेट गंवा दिया था। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया। टीम ने महज 91 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए।
यहां से कॉर्बिन बॉश ने टेंबा बावुमा के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया।
साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान बावुमा ने 136 गेंदों में 4 चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए, जबकि बॉश ने 37 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।
भारत की तरफ से इस पारी में रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट हासिल किए, जबकि कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को 2-2 विकेट हाथ लगे। इनके अलावा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में नहीं उतरेंगे। पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान गर्दन में चोट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। तीसरे दिन की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पष्ट कर दिया था कि गिल इस मैच का शेष हिस्सा नहीं खेलेंगे।
भारत के पास दो मुकाबलों की सीरीज में बढ़त हासिल करने का शानदार मौका है। सीरीज का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-South Africa all out cheaply, India set a target of just 124 runs to win
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, south africa, eden gardens, test, india, jasprit bumrah, mohammed siraj, kuldeep yadav, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved