• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कोहली-कुंबले विवाद को लेकर ऐसा बोले CAC सदस्य सौरव गांगुली

कोलकाता। भारतीय टीम के पूर्व कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच विवाद को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सही तरीके से सुलझाने में नाकाम रहा। यह कहना है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य गांगुली ने कहा कि कुंबले और कोहली के बीच के विवाद को और बेहतर तरीके से सुलझाया जा सकता था। जिस पर भी यह जिम्मेदारी थी उसे दोनों के बीच और बेहतर तरीके से विवाद को सुलझाना चाहिए था। उल्लेखनीय है कि सीएसी पर ही टीम का मुख्य कोच चुनने की जिम्मेदारी है। कुंबले की नियुक्ति भी सीएसी ने ही की थी। सीएसी में गांगुली के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीवीएस. लक्ष्मण जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हैं। कुंबले ने कोहली से विवाद के चलते ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद बीसीसीआई ने कोच पद के लिए नामांकन करने की तारीख को नौ जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया। ऐसी खबरें हैं कि कुंबले से पहले टीम के निदेशक रहे रवि शास्त्री ने भी कोच पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sourav Ganguly reaction about Kohli-Kumble dispute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sourav ganguly, virat kohl, anil kumble, sachin tendulkar, vvs laxman, cac, cricket advisory committee, ravi shastri, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved