• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूसरे टेस्ट के लिए फिट होने की उम्मीद कर रहे हैं स्मिथ

Smith is hoping to be fit for the second Test - Cricket News in Hindi

एडिलेड| आस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने कहा है कि उन्हें आशा है कि वह भारत के साथ 26 दिसम्बर से मेलबर्न में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट हो जाएंगे। स्मिथ अबी पीठ के दर्द से परेशान हैं और उनके मुताबिक एक समय उन्हें ऐसा लग रहा था कि वह एडिलेड में आयोजित पहले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे। स्मिथ ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा, "मैं सही अर्थो में इस स्थिति में ज्यादा दिन नहीं रह सकता। मैं जब खड़ा होता हूं और मूवमेंट कर रहा होता हूं तो दर्द नहीं होता लेकिन जब बैठता हूं तो दर्द महसूस होता है। मुझे यकीन है कि मैं दूसरे टेस्ट के लिए फिट हो जाउंगा।" मेलबर्न में स्मिथ का औसत शानदार रहा है। यहां इन्होंने 63 के औसत से रन बनाए हैं। इसी कारण स्मिथ हर हाल में मेलबर्न टेस्ट में खेलना चाहते हैं और इसके लिए वह काफी मेहनत कर रहे हैं।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मेलबर्न में 26 दिसम्बर से खेला जाएगा। एडिलेड में खेला गया दिन-रात का टेस्ट भारत हार चुका है और अभी सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है।
- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Smith is hoping to be fit for the second Test
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: smith, hoping, be fit, second test, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved