• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दूसरा टेस्ट : टेलर के शतक के बावजूद बांग्लादेश से पिछड़ा जिम्बाब्वे

ढाका। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट में दाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर के शतक के बावजूद जिम्बाब्वे बैकफुट पर है। आज मंगलवार को खेल के तीसरे दिन जिम्बाब्वे की पहली पारी 105.3 ओवर में 304 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही दिन का खेल खत्म हो गया। जिम्बाब्वे पहली पारी के आधार पर 218 रन पीछे रह गया और उसे बुधवार को मेजबान टीम फॉलोऑन खिला सकती है। टेलर ने 194 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 110 रन की पारी खेली। उन्होंने पीटर मूर के साथ छठे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। मूर ने 114 गेंदों पर 12 चौकों व एक छक्के की बदौलत 83 रन ठोके। सलामी बल्लेबाज ब्रायन चारी ने भी अर्धशतक जमाया। चारी ने 128 गेंदों पर छह चौकों व दो छक्कों के सहारे 53 रन जुटाए। बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम ने पांच और मेहदी हसन मिराज ने तीन विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Second Test : Bangladesh takes lead of 218 runs in first innings against Zimbabwe
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: second test, bangladesh, first innings, zimbabwe, bangladesh vs zimbabwe, brendan taylor, mushfiqur rahim, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved