नई दिल्ली। रोहित शर्मा की कप्तानी में रविवार को मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में जीत का खाता खोला। मुंबई ने अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए इस टी20 मुकाबले में एक गेंद पहले चार विकेट से जीत हासिल की। दोनों टीमें 2-2 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी हैं।
टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान रोहित जीत के मामले में साथी भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली से आगे निकल गए हैं। रोहित ने 65वें मैच में 39वीं जीत का स्वाद चखा। उन्हें 26 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। खास बात ये है कि रोहित ने अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस की कप्तानी ही की है।
अब हम नजर डालेंगे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मुकाबलों में कप्तानी करने वाले 7 और भारतीयों के प्रदर्शन पर :-
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope