• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाल में मिली निराशा हमारी टी20 विश्व कप की उम्मीदों पर असर नहीं डालेगी : मैक्सवेल

Recent setbacks will not affect our T20 World Cup hopes: Maxwell - Cricket News in Hindi

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का मानना है कि हाल ही में टीम को मिली निराशा से उनकी टी20 विश्व कप की उम्मीदों पर असर नहीं पड़ेगा। ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के लिए यह साल काफी कठिन रहा है। उसे वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इन दोनों सीरीज में उसके कई खिलाड़ी चोटिल होने तथा बायो बबल की परेशानी के कारण शामिल नहीं हुए थे। इसमें कोई शक नहीं है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में सात अनुभवी खिलाड़ियों के शामिल रहने से उनकी टीम मजबूत है। अगर टीम को टूर्नामेंट में आगे का सफर तय करना है तो इन खिलाड़ियों को बड़ी भूमिका अदा करनी होगी। मैक्सवेल ने कहा, टीम में मैच विनर्स हैं और इनका दिन होने पर ये विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं। किसी भी दिन हमारा कोई भी खिलाड़ी हमें मैच जीता सकता है और जब भी ऐसा होगा किसी के लिए भी हमें रोकना मुश्किल होगा।
उन्होंने कहा, इस साल टी20 विश्व कप जीतने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है तेजी से शुरूआत करना। टीम को टूर्नामेंट के शुरू में अच्छी शुरूआत करनी होगी और कुछ बल्लेबाजों को बेहतर फॉर्म में होना होगा। गेंदबाजों को शुरूआती विकेट निकालने होंगे और यही टूर्नामेंट में हमारे लिए जीत की चाभी होगी।
ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप में गत चैंपियन वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमें हैं। ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरूआत 23 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recent setbacks will not affect our T20 World Cup hopes: Maxwell
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: glenn maxwell, t20 world cup, recent setbacks will not affect our t20 world cup hopes, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved