• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रणजी ट्रॉफी : औकिब नबी दार के पंजे में फंसी दिल्ली, जम्मू-कश्मीर ने 7 विकेट से जीता मैच

Ranji Trophy: Aaqib Nabi Dars swashbuckling knock leaves Delhi in its tracks, Jammu and Kashmir wins by 7 wickets - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-डी मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। औकिब नबी दार को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने दिल्ली की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की पहली पारी महज 211 रन पर सिमट गई। टीम 14 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान आयुष बडोनी ने आयुष दोसेजा के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। आयुष बडोनी 82 गेंदों में 6 चौकों के साथ 64 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दोसेजा ने 65 रन की पारी खेली। वहीं, सुमित माथुर 55 रन बनाकर नाबाद रहे।
इस पारी में औकिब नबी ने 35 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जबकि वंशराज शर्मा और आबिद मुश्ताक ने 2-2 विकेट निकाले।
इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहली पारी में 310 रन बनाए। टीम 46 के स्कोर तक 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कप्तान डोगरा ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 141 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला।
डोगरा 106 रन बनाकर आउट हुए, जबकि समद ने टीम के खाते में 85 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से सिमरजीत सिंह ने 6 विकेट हासिल किए।
जम्मू-कश्मीर के पास पहली पारी के आधार पर 99 रन की बढ़त थी। दिल्ली की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 277 रन पर सिमट गई। ऐसे में मेहमान टीम को जीत के लिए 179 रन का टारगेट मिला।
हालांकि, इस पारी में कप्तान आयुष बडोनी ने 72 रन बनाए, जबकि दोसेजा ने 62 रन की पारी खेली, लेकिन विपक्षी टीम के सामने मजबूत चुनौती पेश नहीं कर सके।
आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर ने 43.3 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस पारी में कामरान इकबाल ने नाबाद 133 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने विव्रंत शर्मा के साथ 82 रन की साझेदारी की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranji Trophy: Aaqib Nabi Dars swashbuckling knock leaves Delhi in its tracks, Jammu and Kashmir wins by 7 wickets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranji trophy, aaqib nabi dar, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved