• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रांची टेस्ट:राहुल का अर्धशतक, भारत की ठोस शुरुआत

रांची। लोकेश राहुल (67) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर 451 रनों के जवाब में अच्छी शुरुआत की है। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। स्टम्प्स तक मुरली विजय (42) और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर क्रिज पर मौजूद हैं। मेजबान टीम मेहमानों से अभी भी 331 रन पीछे है। आस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर के सामने राहुल और विजय की जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। 102 गेंदों में नौ चौके लगाने वाले राहुल को पैट कमिंस ने विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों कैच कराया। इसके बाद पुजारा और विजय की जोड़ी ने दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए अभी तक 29 रन जोड़ लिए हैं। विजय अभी तक अपनी पारी में 102 गेंदों सामना करते हुए नौ चौके लगा चुके हैं। इससे पहले आस्ट्रेलिया ने अपने कप्तान स्टीवन स्मिथ (नाबाद 178) और ग्लैन मैक्सवेल (104) की शतकीय पारी की दम पर अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 451 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। स्मिथ ने अपनी पारी में 361 गेंदें खेली और 17 चौके जड़े। वह भारत में भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले आस्ट्रेलियाई कप्तान भी बन गए हैं। भारत की तरफ से रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। उमेश यादव को तीन विकेट मिले जबकि रवीचंद्रन अश्विन को एक विकेट मिला।
पहले दिन के अपने स्कोर चार विकेट पर 299 रनों से आगे खेलने उतरी मेहमान टीम ने शुक्रवार को दिन के पहले सत्र में मैक्सवेल के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। मैक्सवेल ने स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए 191 रनों का साझेदारी निभाई। यह साझेदारी ऐसे समय में आई जब टीम संकट की स्थिति में थी। पहले दिन आस्ट्रेलिया ने अपने चार विकेट 140 रनों पर ही गिरा दिए थे। इसके बाद स्मिथ और मैक्सवेल ने संयम और सूझबूझ के साथ टीम को आगे बढ़ाया और पहले दिन का खेल खत्म होने तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया था।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ranchi Test: Rahul half century, India strong debut
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranchi test, india vs australia, 1st innings run 451, jharkhand cricket association stadium, third test match, second day, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved