• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस स्टार ने की ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की खूब तारीफ, कहा...

विजयवाडा। दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने पिछले कुछ मैचों में भारतीय टीम के लिए मैच विजेता पारियां खेलीं हैं और बल्ले तथा गेंद से लगातार योगदान देते आ रहे हैं। इंडिया-ए के कोच और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ भी अब हार्दिक के कदरदानों में शामिल हो गए हैं। द्रविड़ ने कहा, हार्दिक को लेकर मेरा मानना है कि वे हर परिस्थिति में खेलने को तैयार हैं, सिर्फ अपना स्वाभाविक खेल ही नहीं हर तरीके का खेल खेलने को वे तैयार हैं। क्रिकइंफो ने द्रविड़ के हवाले से लिखा है, इसका पूरा श्रेय उनको जाता है। वे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपना करिअर बदला है। पिछले साल इंडिया ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर द्रविड़, हार्दिक के कोच थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही पांच वनडे मैच की सीरीज में भारत ने 3-0 की बढ़त ले ली है जिसमें दो मैच में हार्दिक ने मैच विजेता पारियां खेली हैं। पहले मैच में हार्दिक ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ शतकीय साझेदारी करते हुए 83 रन बनाए। तीसरे मैच में उन्होंने 78 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Dravid appreciates indian all rounder Hardik Pandya very much
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul dravid, indian all rounder hardik pandya, dravid hardik, former indan batsman dravid, india vs australia, odi series 2017, hardik australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved