• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच मैक्मिलन ने यासिर के लिए कही यह बात

अबु धाबी। न्यूजीलैंड टीम के बल्लेबाजी कोच क्रेग मैक्मिलन पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह की फिरकी के मुरीद हो गए हैं। मैक्मिलन ने कहा है कि उन्होंने यासिर की गेंदबाजी में जो डिप और ड्रिफ्ट है वो पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने अपने बल्लेबाजों से भी कहा है कि वे तीन दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में यासिर के खिलाफ साफ रणनीति के साथ उतरें। यासिर ने दुबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 184 रन देकर 14 विकेट अपने नाम किए थे और किवी टीम को हार सौंपी थी। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने मैक्मिलन के हवाले से लिखा है कि बल्लेबाजी को देखते हुए आपको अपनी नीति को लेकर साफ रहना होगा, खासकर यासिर शाह के खिलाफ जो शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे शुरुआत में ही आपकी परीक्षा लेते हैं। वे आपके डिफेंस को परखेंगे। इसलिए आपको अपने डिफेंस को मजबूत रखना होगा क्योंकि अगर आप गलतियां करते हैं तो यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। यासिर की गेंदबाजी के बारे में मैक्मिलन ने कहा कि उन्होंने जिस तरह से अपनी गेंदबाजी में ड्रॉप और ड्रिफ्ट का इस्तेमाल किया था, खासकर पहली पारी में, वो जो स्पैल था वैसा मैंने पहले कभी नहीं देखा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Zealand batting coach Craig Mcmillan reaction about Yasir Shah bowling
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new zealand, batting coach craig mcmillan, yasir shah bowling, craig mcmillan, yasir shah, shane warne, pakistan, newzeland vs pakistan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved