• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नासिर मुजफ्फर के अर्धशतक ने कराई जम्मू-कश्मीर की वापसी, रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर बनाए 24 रन

Nasir Muzaffars half-century sparks Jammu & Kashmirs comeback; Rest of India scores 24/1 in second innings - Cricket News in Hindi

श्रीनगर। रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे ईरानी कप 2026 का दूसरा दिन रोमांच से भरा रहा। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में दिन का खेल खत्म होने तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। रेस्ट ऑफ इंडिया द्वारा पहली पारी में बनाए गए 237 रनों के जवाब में जम्मू-कश्मीर की पूरी टीम 278 रन बनाकर ऑलआउट हुई। टीम की तरफ से कप्तान पारस डोगरा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 143 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 75 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, अब्दुल समद ने 88 गेंदों में 57 रनों का योगदान दिया। हालांकि, जम्मू-कश्मीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण पारी नंबर 10 पर बल्लेबाजी करने उतरे नासिर मुजफ्फर ने खेली। उन्होंने 58 गेंदों की अपनी पारी में 100 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 64 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए।
नासिर ने 10वें विकेट के लिए सुनील कुमार संग मिलकर 28 गेंदों में 48 रनों की अहम साझेदारी निभाई। इससे पहले, उन्होंने कप्तान पारस डोगरा के साथ मिलकर 9वें विकेट के लिए भी 64 महत्वपूर्ण रन जोड़े।
कमरान इकबाल ने 35 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। हालांकि, शुभम पुंडीर (1 रन), उमर नजीर मीर (4 रन) और शुभम खजुरिया (4 रन) बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। गेंदबाजी में रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से मुकेश चौधरी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 78 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं, आकाशदीप ने 3 और मुकेश कुमार ने दो विकेट चटकाए। जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर 41 रनों की बढ़त हासिल की।
हालांकि, दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शिखर मोहन 27 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 2 रन बनाकर सुनील कुमार का शिकार बने। इसके बाद सनत सांगवान (नाबाद 10 रन) और सुदीप कुमार घरामी ( नाबाद 10 रन) ने रेस्ट ऑफ इंडिया को कोई और झटका नहीं लगने दिया। जम्मू-कश्मीर द्वारा ली गई बढ़त से अभी भी रेस्ट ऑफ इंडिया 17 रन पीछे है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nasir Muzaffars half-century sparks Jammu & Kashmirs comeback; Rest of India scores 24/1 in second innings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: irani cup 2026, jammu and kashmir cricket, rest of india, nasir muzaffar, paras dogra, abdul samad, mukesh choudhary, indian domestic cricket, cricket match report, first innings lead, cricket news, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved