• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-10 : आज होगी मुंबई इंडियंस और गुजरात लॉयंस की टक्कर

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात की टीमें आमने-सामने होंगी तो दोनों की कोशिश अपने विजयी क्रम को बनाए रखने की होगी। मुकाबला शाम चार बजे शुरू होगा। गुजरात ने शुक्रवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को हराकर इस संस्करण में पहली जीत दर्ज की थी। शुक्रवार को ही मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाई थी।

मुंबई ने चैलेंजर्स के खिलाफ खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की थी। पहले तीन मैचों में विफल रहने वाले केरन पोलार्ड ने अर्धशतक जडक़र न सिर्फ मुंबई को जीत दिलाई बल्कि फॉर्म में भी वापसी की। मुंबई के लिए हालांकि कप्तान रोहित शर्मा का बल्ले से रन न करना चिंता का कारण है।

वहीं उसे नितीश राणा, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन से खुशी होगी। इन तीनों ने मुंबई के अभी तक के सफर में अहम रोल अदा किया है। गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं। उन्होंने चोट के कारण चैलेंजर्स के खिलाफ मैच नहीं खेला था। वहीं जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैक्लेघन, हरभजन सिंह, पोलार्ड के रहने से उसकी गेंदबाजी मजबूत है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mumbai Indians vs Gujarat Lions match in IPL-10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai indians, gujarat lions, ipl-10, ipl 10, ipl 2017, ipl updates, ipl news in hindi, indian premier league, rohit sharma, suresh raina, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved