नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को भारत का नंबर एक कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 और वनडे विश्व कप के खिताब जीते। साथ ही टेस्ट में भारतीय टीम आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक पोजिशन तक भी पहुंची। इसके अलावा धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स को दो बार चैंपियन बनाया।
वे छह सत्र तक चेन्नई के कप्तान थे और उस पर दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद उन्हें पिछले सत्र में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कमान मिली। हालांकि तब पुणे फिसड्डी साबित हुई और इस बार धोनी को हटाकर स्टीवन स्मिथ को टीम की बागडोर सौंप दी गई। हाल ही पुणे के मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष ने धोनी पर निशाना साधा था।
अब धोनी की पत्नी साक्षी ने हर्ष का नाम लिए बगैर पलटवार किया है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर चेन्नई की जर्सी और हेलमेट पहनकर एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, कर्म का नियम, जब परिंदा जिंदा होता है तो वो चींटियों को खाता है, जब परिंदे की मौत हो जाती है तो चींटियां परिंदे को खाती हैं। वक्त और हालात किसी पल भी बदल सकते हैं। साक्षी ने आगे लिखा, जिंदगी में किसी को कम मत आंको न ही किसी का दिल दुखाओ। हो सकता है आज तुम ताकतवर हो, पर याद रखो, वक्त तुमसे भी ज्यादा ताकतवर है।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope