• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

एमएस धोनी ने खेले हैं टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक T20 मैच, ये हैं...

नई दिल्ली। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट वनडे और टी20 में विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की पहचान मैच फिनिशर के रूप में है। धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले टी20 विश्व कप और फिर 2011 में वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था।

धोनी आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई सफलताएं हासिल कर चुके हैं। बहरहाल हम बात करेंगे भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वालों की। इनमें धोनी का नाम सबसे पहले आता है। धोनी 93 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने 37.17 के औसत व 127.09 के स्ट्राइक रेट के साथ 1487 रन बनाए हैं।

वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं और टॉप स्कोर 56 रन है। इसके अलावा धोनी ने 54 कैच लिए और 33 स्टंप किए हैं। हालांकि इन दिनों फॉर्म में नहीं होने से 37 वर्षीय धोनी को ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।

अब हम देखेंगे भारत के लिए सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले 5 और खिलाडिय़ों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MS Dhoni have played highest t20 matches for india, see top-6
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ms dhoni, highest t20 matches, india, top-6 indians, wicketkeeper ms dhoni, australia tour, t20 world cup, odi world cup, special story on cricket records, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved