• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वनडे सीरीज़ में आराम मिलने के बाद स्‍वदेश लौटे मोहम्‍मद सिराज

Mohammad Siraj returned home after getting rest in ODI series - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । 2023 वनडे विश्‍व कप को देखते हुए तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज को उनके कार्य प्रबंधन का ध्‍यान रखते हुए वेस्‍टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ वनडे सीरीज़ से आराम दिया गया है। सिराज, आर अश्विन, अजिंक्‍य रहाणे, केएस भरत और नवदीप सैनी के साथ स्‍वदेश लौट गए हैं। सिराज की अनुपस्थिति में शार्दुल ठाकुर भारतीय टीम के सबसे अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ हैं, जिन्‍होंने 35 मैचों में 50 विकेट लिए हैं। टीम में अन्‍य तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक, जयदेव उनादकट और मुकेश कुमार हैं जिनके पास कुल मिलाकर 15 विकेट हैं। मुकेश तो अभी तक भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेले हैं। भारत के सिराज की जगह विकल्‍प को चुनने की संभावना नहीं है क्‍योंकि उनके पास हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं। वनडे विश्‍व कप की तैयारी के मद्देनज़र भारत को इस सीरीज़ के बाद अगस्‍त के अंत से सितंबर तक एशिया कप और सितंबर में घर में ऑस्‍ट्रेलिया के ख़‍िलाफ़ तीन मैच की वनडे सीरीज़ भी खेलनी है।
सिराज वेस्‍टइंडीज़ के दौरे पर टी20 टीम का भी हिस्‍सा नहीं हैं। टेस्‍ट सीरीज़ में सिराज ने दो मैच में सात विकेट लिए थे जिसमें पोर्ट ऑफ़ स्‍पेन में पहली पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं, जहां चौथे दिन वेस्‍टइंडीज़ की पारी ढेर हो गई थी।
इस दौरे के अलावा वह ऑस्‍ट्रेलिया के ख़‍िलाफ़ ओवल में विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप का फ़ाइनल भी खेले थे जिसमें उन्‍होंने पांच विकेट लिए थे। आईपीएल 2023 में भी उन्‍होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 14 मैचों में 19 विकेट लिए थे।
सिराज ने अपना पिछला वनडे मार्च 2022 में ऑस्‍ट्रेलिया के ख़‍िलाफ़ खेला था। उस सीरीज़ में उन्‍होंने पांच विकेट लिए थे। वह भारत की ओर से सबसे ज्‍़यादा और सीरीज़ में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे। 2022 की शुरुआत से सिराज ने वनडे में भारत के लिए सबसे अधिक 43 विकेट लिए हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mohammad Siraj returned home after getting rest in ODI series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, mohammad siraj, west indies, umran malik, jaydev unadkat, mukesh kumar, odi world cup, royal challengers bangalore, australia, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved