• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL 12 : CSK रिकॉर्ड 8वीं बार फाइनल में, दिल्ली कैपिटल्स के सुनहरे सफर का अंत

LIVE IPL 12: Q-2, DC v / CSK, Chennai win toss, Delhi will bat first - Cricket News in Hindi

विशाखापट्टनम। आईपीएल के 12वें संस्करण के क्वालिफायर-2 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। चेन्नई का फाइनल में मुंबई से रविवार को सामना होगा। चेन्नई के आईपीएल में रिकॉर्ड आठवीं बार जगह बनाई है। दिल्ली की टीम ने अब तक खेले गए सभी संस्करणों में से ये संस्करण सबसे बेहतर रहा। टीम ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन फाइनल का टिकट नहीं पा सकी। दिल्ली के 147 रनों के जवाब में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया। रायुडू 20 और ब्रावो शून्य पर जीत दिलाकर नाबाद लौटे। इससे पहले प्लेसिस और शेन वॉटसन ने शतकीय साझेदारी से चेन्नई को मजबूती दी। प्लेसिस 50 रन और वॉटसन 50 रन बनाकर आउट हुए। रैना 11 और कप्तान धोनी 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे। धोनी एक बार फिर किस्मत के धनी रहे।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 148 रनों की चुनौती रखी है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 147 रन बनाए हैं। दिल्ली की ओर से सर्वाधिक 38 रनों की पारी पंत ने खेली। चेन्नई की ओर से चाहर, भज्जी, ब्रावो और जडेजा ने 2-2 विकेट लिये।

यह भी पढ़े

Web Title-LIVE IPL 12: Q-2, DC v / CSK, Chennai win toss, Delhi will bat first
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: live ipl 12 ipl indian premier league playoff delhi capitals chennai super kings andhra pradesh vishakhapattnam q-2, dc v - csk, chennai win toss, delhi will bat first, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved