• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहित के साथ जायसवाल करेंगे पारी की शुरुआत, ऋतुराज के खेलने की संभावना कम: आकाश चोपड़ा

Jaiswal will open the innings with Rohit, Ruturaj likely to play less: Aakash Chopra - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए घोषित भारतीय टीम में सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को लगभग 2 साल बाद मौका दिया गया है। पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलने की संभावना कम है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ऋतुराज गायकवाड़ ने इतने रन बनाए हैं कि उनका चयन पक्का हो गया था। अभिषेक शर्मा को भी मौका दिया जा सकता था, लेकिन यशस्वी जायसवाल को पहले मौका मिलना जरूरी है। वह इसके हकदार हैं। मुझे नहीं लगता कि ऋतुराज प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ही पारी की शुरुआत करेंगे।" ऋतुराज गायकवाड़ दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत ए की तरफ से खेलते हुए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे थे। एक शतक और एक अर्धशतक लगाने वाले गायकवाड़ को इस सीरीज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था। इसी आधार पर 2023 के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर का इंजरी की वजह से टीम में न होना भी गायकवाड़ की वापसी का कारण बना। यशस्वी जायसवाल को भी टीम में जगह दी गई है, इसलिए गायकवाड़ को शायद ही मौका मिले। हालांकि, ये भी हो सकता है कि गायकवाड़ को मध्यक्रम में मौका दे दिया जाए।
गायकवाड़ ने 2022 में वनडे में डेब्यू किया था। कुल 6 मैचों में वह 115 रन बना चुके हैं।
नितीश कुमार रेड्डी को भी वनडे टीम में जगह दी गई है। उनके चयन पर आकाश चोपड़ा ने कहा, "मैं नहीं समझ पा रहा हूं कि टीम नितीश कुमार रेड्डी से क्या करवाना चाहती है। टेस्ट क्रिकेट में भी यही हाल है। उनसे कभी बल्लेबाजी करवाई जाती है और कभी गेंदबाजी। पर्याप्त मौके दोनों ही विभाग में नहीं दिए जाते। रेड्डी को एक जैसा रोल पाने में मुश्किल हुई है।"
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jaiswal will open the innings with Rohit, Ruturaj likely to play less: Aakash Chopra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aakash chopra, rohit, ruturaj, jaiswal, opener ruturaj gaikwad, ruturaj gaikwad, south africa, former cricketer aakash chopra, aakash chopra, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved