• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस, टॉप-10 में 5 भारतीय बल्लेबाज

IPL 2025: Orange Cap race, 5 Indian batsmen in top-10 - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में अब तक चार मैच खेले गए हैं और रनों की बरसात देखने को मिली है। इसके साथ ही आईपीएल में ऑरेंज कैप की रेस शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इस रेस में टॉप-10 में 5 भारतीय बल्लेबाज और 5 विदेशी खिलाड़ी हैं। रन चेज मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली अपने पहले मैच में 59 रनों की पारी के साथ 9वें नंबर पर बने हुए हैं। विराट कोहली साल 2024 में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। विराट ने 15 मैचों में 741 रन बनाए। विराट ने पिछले साल एक सेंचुरी भी लगाई और उनका उच्चतम स्कोर 113 था। विराट ने टूर्नामेंट में 5 हाफ सेंचुरी लगाई। 62 चौके और 38 छक्के भी जड़े थे। 2025 की शुरुआत विराट ने 59 रनों की शानदार पारी खेलकर की है। चूंकि, अभी यह टूर्नामेंट का शुरुआती स्टेज है, उम्मीद है कि वह 9वें पायदान से लंबी छलांग लगाएंगे। चलिए जानते हैं कि टॉप-10 में कौन सा क्रिकेटर लीड कर रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर हैं। उन्होंने हैदराबाद के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में तूफानी शतक लगाया था। 106 रनों की पारी के साथ वह नंबर-1 के पायदान पर बने हुए हैं।
दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 75 रन की पारी खेली थी। तीसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 72 रनों की पारी खेली थी।
चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ध्रुव जुरेल हैं, जिन्होंने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 70 रनों की पारी खेली थी। पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड हैं, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 रनों की पारी खेली थी।
छठे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा हैं, जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी। सातवें नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी।
आठवें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 65 रनों की पारी खेली थी। 9वें नंबर पर आरसीबी के विराट कोहली हैं, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ पहले मैच में 59 रनों की पारी खेली थी। 10वें नंबर पर आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट हैं, जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 56 रनों की पारी खेली थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2025: Orange Cap race, 5 Indian batsmen in top-10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2025, ipl, orange cap, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved