• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL 2025 : हार से निराश अय्यर ने की पंजाब किंग्स की तारीफ, कहा- हमें अगले साल ट्रॉफी जीतनी है

IPL 2025: Disappointed with the defeat, Iyer praised Punjab Kings, said- we have to win the trophy next year - Cricket News in Hindi

अहमदाबाद । पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ छह रन से हार के बाद निराश हैं, लेकिन अय्यर को उम्मीद है कि उनकी टीम में अगले साल वापसी करने और ट्रॉफी उठाने की क्षमता है। आईपीएल-2025 में पंजाब किंग्स 11 साल में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। ऐसा सिर्फ दूसरी बार था, जब ये टीम आईपीएल का फाइनल खेल रही थी। श्रेयस अय्यर साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने के बाद लगातार दूसरे आईपीएल फाइनल में खेल रहे थे। श्रेयस अय्यर आईपीएल फाइनल में तीन फ्रेंचाइजी की कप्तानी करने वाले इकलौते कप्तान हैं। खिताबी मैच के बाद अय्यर ने इस पूरे सीजन अपनी टीम के साहसी प्रदर्शन की तारीफ की। इसके साथ ही क्रुणाल पांड्या की मैच पलटने वाले प्रयास की भी सराहना की।
श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद दिए इंटरव्यू में कहा, "ईमानदारी से कहूं तो निराश हूं। पिछले मैच को देखते हुए, मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि 200 का स्कोर चेज किया जा सकता है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, खासकर क्रुणाल ने, जो काफी अनुभवी हैं। मेरा मानना ​​है कि यही टर्निंग प्वाइंट था। मुझे इस टीम में मौजूद सभी खिलाड़ियों पर बहुत गर्व है।”
उन्होंने आगे कहा, "टीम में बहुत सारे युवा खिलाड़ी अपना पहला सीजन खेल रहे हैं। उन्होंने बहुत साहस दिखाया है। हम उनके बिना यहां नहीं होते। उन्हें बधाई। हमें यहां रहकर अगले साल ट्रॉफी जीतनी है। उम्मीद है कि हम अगले सीजन में यहां आकर अच्छा क्रिकेट खेल पाएंगे।”
श्रेयस अय्यर ने पूरे सीजन में अपने बेहतरीन नेतृत्व से सभी पंजाब किंग्स के फैंस की उम्मीदों को जगाया था। उन्होंने 87 रनों की पारी खेलते हुए क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
दुर्भाग्य से मंगलवार की रात अय्यर कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके। वह 2 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। जीत के लिए 191 रनों का पीछा करते हुए, पंजाब किंग्स 20 ओवरों में केवल 184/7 का स्कोर ही बना सकी। शशांक सिंह ने नाबाद 61 और जोश इंगलिस 39 रन की पारी खेली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2025: Disappointed with the defeat, Iyer praised Punjab Kings, said- we have to win the trophy next year
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: punjab kings, ipl 2025, ipl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved