• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL-10 : पंजाब को हरा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट प्लेऑफ में पहुंचा

IPL-10 : Rising Pune Supergiant vs Kings Eleven Punjab match - Cricket News in Hindi

पुणे। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने रविवार को यहां आईपीएल-10 के करो या मरो के मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से रौंदकर प्लेऑफ में जगह बना ली। पुणे को 74 रन का लक्ष्य मिला, जो उसने 12 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। अजिंक्य रहाणे 34 और कप्तान स्टीवन स्मिथ 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। राहुल त्रिपाठी 28 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। इससे पहले पंजाब के बल्लेबाजों ने पुणे के गेंदबाजों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और पूरी टीम 15.5 ओवर में 73 रन पर ढेर हो गई। मार्टिन गुप्टिल ने 0, शॉन मार्श ने 10, ईयोन मोर्गन ने 4, राहुल तेवतिया ने 4, कप्तान ग्लेन मेक्सवैल ने 0, विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 13, अक्षर पटेल ने 22, स्वप्निल सिंह ने 10, ईशांत शर्मा ने 1 और मोहित शर्मा ने 6 रन बनाए। संदीप शर्मा 0 रन पर नाबाद लौटे। शार्दुल ठाकुर को 3, डेनियल क्रिस्टियन, जयदेव उनादकत व एडम जम्पा को 2-2 विकेट मिले। मोर्गन रन आउट हुए। पंजाब ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए। मैट हेनरी की जगह ईयोन मोर्गन व मनन वोहरा के स्थान पर स्वप्निल सिंह को लिया गया। पुणे ने पिछले मैच में खेली अंतिम एकादश पर ही भरोसा जताया।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : राहुल त्रिपाठी, अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ, मनोज तिवारी, एमएस धोनी, बेन स्टोक्स, डेन क्रिस्टियन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकत, एडम जम्पा।
किंग्स इलेवन पंजाब : मार्टिन गुप्टिल, ईयोन मोर्गन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, स्वप्निल सिंह, ईशांत शर्मा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा।
दूसरे स्थान पर रहा पुणे
पुणे 14 मैच में नौ जीत के साथ 18 अंक लेकर अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहा। प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीन अन्य टीम दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (20) पहले, गत चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (17) और दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (16) चौथे स्थान पर रही।
अब 16 मई को क्वालीफायर 1 में मुंबई में मुंबई व पुणे की टक्कर होगी। इसमें से जो टीम जीतेगी वह फाइनल खेलेगी। 17 मई को बेंगलुरू में कोलकाता व सनराइजर्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। 19 मई को क्वालीफायर 2 और 21 मई को फाइनल होगा। क्वालीफायर 2 में क्वालीफायर 1 हारने वाली और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम भिडेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-10 : Rising Pune Supergiant vs Kings Eleven Punjab match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-10, rising pune supergiant, kings eleven punjab, rps, kxip, ipl 10, ipl 2017, ipl updates, ipl news in hindi, steven smith, glenn maxwell, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved