नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में सबसे महंगे खिलाड़ी इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स इस साल भारत में सुर्खियों में रहे। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने उन्हें 14.5 करोड़ की कीमत में खरीदा था। सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में स्टोक्स पर दबाव तो था लेकिन अपने प्रदर्शन से न सिर्फ टीम को प्लेऑफ में ले गए बल्कि अपनी कीमत को जायज भी ठहराया। पुणे को फाइनल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस मैच में स्टोक्स नहीं थे। वे राष्ट्रीय टीम से जुडऩे के लिए पहले ही रवाना हो गए थे। अगर स्टोक्स फाइनल में होते तो शायद नतीजा बदल सकता था। पुणे की इस संस्करण की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पहले मैच में पुणे ने मुंबई को हराया था लेकिन अगले तीन मैच हारकर वह पटरी से उतर गई थी।
यहीं से सवाल उठने लगे थे कि क्या स्टोक्स को पुणे ने ज्यादा ही कीमत दे दी। इन सभी मैचों में स्टोक्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। हालांकि इस हरफनमौला खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी की बोलती बंद कर दी। यहां से स्टोक्स ने वापसी की और टीम को जीत के रास्ते पर ले आए।
सिडनी में सुरक्षाकर्मी ने भारतीय दर्शक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
मोज एप के 10 करोड़ से भी अधिक यूजर्स
ऑफ स्टंप के बाहर दरार पर गेंद करने की कोशिश करेंगे : लॉयन
Daily Horoscope