• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ ‘7वें आसमान’ पर टीम इंडिया, यूं चला जीत का सिलसिला

कानपुर। भारत ने तीसरे वनडे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को छह रनों से मात देते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इसी के साथ भारत ने लगातार सात द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। यह भारत की लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीत का रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत ने लगातार छह द्विपक्षीय सीरीज जीती थीं। द्विपक्षीय सीरीज में लगातार जीत की शुरुआत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के नेतृत्व में साल 2016 में जिम्बाब्वे में हुई थी। धौनी की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे को 3-0 मात दी थी। इसके बाद भारत ने 2016 में अपने ही घर में किवी टीम को पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-2 से परास्त किया था। इस सीरीज के बाद धौनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और कोहली ने कमान संभालते हुए इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत ने वेस्टइंडीज को उसके घर में पांच वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 से मात दी थी। सीरीज का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। फिर कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका का उसके घर में 5-0 से सूपड़ा साफ किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India won 7th Consecutive ODI series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian captain, virat kohli, ms dhoni, won 7th consecutive odi series, kanpur odi, india, new zealand, india vs new zealand, third odi, kane williamson, kiwi team, indian cricket team, india beat zealand by 6 runs, win series 2-1, sports news in hindi, latest sports news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved