मैनचेस्टर। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो मैच जीतने के बाद 'विमेन इन ब्लू' हैट्रिक लगाने के इरादे से रविवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। ऐसा पहली बार होगा, जब विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।
यह मैच पिछले साल के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की यादें भी ताजा करता है, जहां भारत ने साउथ अफ्रीकी टीम को हराकर ट्रॉफी जीती थी। हालांकि, रविवार का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ ग्रुप-स्टेज का मैच है, लेकिन यह प्रोटियाज टीम के लिए बदला लेने और शायद इससे भी जरूरी, नॉकआउट स्टेज की ओर एक निर्णायक कदम उठाने का मौका है।
हाल के वर्षों में महिला क्रिकेट में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच एक जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली है। रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 'ग्रुप 1' के एक अहम मुकाबले में जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, तो इस प्रतिद्वंद्विता का एक और अध्याय लिखा जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हालांकि दोनों देश विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के सभी 10 संस्करण में खेले हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि टूर्नामेंट में यह उनका पहला मुकाबला होगा। यह मुकाबला ऐसे समय में हो रहा है जो बहुत अहम है, क्योंकि शुरुआती राउंड के बाद ग्रुप की स्थिति काफी दिलचस्प बनी हुई है।
दोनों देशों के बीच अब तक टी20 फॉर्मेट में कुल 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। 'विमेन इन ब्लू' ने इस टीम के खिलाफ 11 मैच जीते हैं, जबकि 10 मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किए। वहीं, तीन मैच बेनतीजा रहे हैं। हालांकि, हाल के मुकाबलों में साउथ अफ्रीका को ज्यादा सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 15 टी20 मुकाबलों में साउथ अफ्रीका ने 9 में जीत हासिल की है।
भारत ने इस वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध 64 रन से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद नीदरलैंड को 95 रन से हराया। एक तरफ भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दो मुकाबलों में दमदार जीत हासिल करके खुद को शुरुआती दावेदारों में शामिल कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के हाथों 65 रन से हार का सामना करने के बाद साउथ अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में रविवार के मैच का नतीजा ग्रुप 1 के शेष मुकाबलों की दिशा तय कर सकता है।
भारतीय टीम में फैंस की नजरें सलामी बल्लेबाजों पर होंगी। स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने इस वर्ल्ड कप में लगातार दो अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ, लौरा वोल्वार्ड्ट उस फॉर्म को फिर से हासिल करने के लिए उत्सुक होंगी, जिसकी बदौलत वह भारत के खिलाफ हालिया घरेलू सीरीज के पांच मुकाबलों में 330 रन बनाकर साउथ अफ्रीका की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रही थीं।
भारत की गेंदबाजी ने उसकी मजबूत बल्लेबाजी का बखूबी साथ दिया है। स्पिन जोड़ी दीप्ति शर्मा और श्री चरणी ने शुरुआती दो मुकाबलों में मिलकर 9 विकेट लिए हैं और बीच के ओवरों में लगातार दबाव बनाए रखा है। साउथ अफ्रीकी टीम को इस मुकाबले में एनेरी डर्कसेन से खासा उम्मीदे होंगी, जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाकर स्पिन के खिलाफ उनकी काबिलियत दिखाई थी।
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, राधा यादव।
साउथ अफ्रीकी टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा, मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लूस, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोए ट्रायन, डेन वैन नीकेर्क।
--आईएएनएस
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
स्मैट 2026: मुंबई का विजय रथ जारी, बड़ौदा-हरियाणा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की आसान जीत

डब्ल्यूवी रमन ने ऋषभ पंत को आक्रामक अंदाज में खेलने की दी सलाह, बोले- अपनी सहज समझ पर रखें भरोसा

आईएसएल- दूसरा चरण घोषित, 22 जनवरी से 18 अप्रैल तक 78 लीग मैच, 8 मई को खेला जाएगा फाइनल
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope