• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एशियन गेम्स: अभिषेक और तिलक का तूफानी अर्धशतक, भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 का लक्ष्य

Asian Games: Abhishek and Tilaks stormy half-centuries help India set Pakistan a target of 212 runs - Cricket News in Hindi

निशिन । एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से पाकिस्तान को 212 रन का लक्ष्य दिया है। अभिषेक ने पारी की शुरुआत में, तो तिलक ने पारी के अंत में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के रूप में शुरुआती 2 विकेट 51 रन पर खो दिए थे। वैभव 9 गेंदों पर 15 और सैमसन 4 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। पारी की शुरुआत करने आए अभिषेक शर्मा क्रीज पर डटे थे और रन गति को बनाए हुए थे। अभिषेक ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़कर टीम का स्कोर 93 तक पहुंचाया। अभिषेक तीसरे विकेट के रूप में 28 गेंदों पर 7 छक्के और 3 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों पर 21 और ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली। श्रेयस अय्यर पांचवें विकेट के रूप में 133 के स्कोर पर 14.1 ओवर में आउट हुए। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने छठे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 62 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 193 तक पहुंचाया।
शिवम दुबे 15 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।
तिलक वर्मा ने 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक लगाया। वह 22 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ अक्षर 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए।
पाकिस्तान की तरफ से अहमद दानियाल और अराफात मिन्हास ने 2-2 विकेट लिए। सईम अयूब और अबरार अहमद को 1-1 विकेट मिला।
--आईएएनएस

यह भी पढ़े

Web Title-Asian Games: Abhishek and Tilaks stormy half-centuries help India set Pakistan a target of 212 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: asian games final, asian games, asian games 2026, tilak varma, shivam dube, indvspak, abhishek sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved