• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत, आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एक सप्ताह और मेलबर्न में ही रहेंगे

India, Australia players will stay in Melbourne for one week - Cricket News in Hindi

मेलबर्न| भारत और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीमें अगले कुछ दिनों के लिए मेलबर्न में ही रहेंगी और इसके बाद सिडनी के लिए रवाना होंगी। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निक हॉक्ले ने इस बात की जानकारी दी। सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर सात जनवरी से शुरू हो रहा है। सीए ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी थी कि भारत और आस्ट्रेलिया के लिए बीच तीसरा टेस्ट मैच तय कार्यक्रम के मुताबिक सिडनी में ही खेला जाएगा। इससे पहले ऐसी संभावनाएं थी कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में न होकर मेलबर्न में ही हो सकता है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेला गया था जिसमें भारत ने जीत हासिल की। इस बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) के पिच क्यूरेटर ने तीसरे टेस्ट मैच की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं।
हॉक्ले ने बुधवार को एक वुर्चअल कॉन्फ्रेंस में कहा, "पिछली रात जो घोषणा की गई वो यह थी कि हम सिडनी जा रहे हैं। हम अपनी रणनीति को सुरक्षित तरीके से लागू कर रहे हैं। खिलाड़ी कुछ और दिन के लिए मेलबर्न में रहेंगे इसके बाद टेस्ट मैच से कुछ दिन पहले सिडनी जाएंगे।"
न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर ग्लैडी बेरेजीक्लियन ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार एससीजी में 50 प्रतिशत दर्शकों को मैदान में आने की अनुमति दे सकती है।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एनएसडब्ल्यू प्रीमियर की टिप्पणी आधार है। हम आने वाले दिनों में एनएसडब्ल्यू और एससीजी के साथ मिलकर काम करेंगे। आखिर में हम सरकार की सलाह लेंगें, कि हमें किस तरह से सुरक्षा मिल सकती है।"
उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग नए साल में होने वाले टेस्ट का आनंद लें। इसलिए सुरक्षा हमारा लक्ष्य है। 50 प्रतिशत बुनियादी बात है। अगर हम ज्यादा लोग ला सकते हैं तो हम इस पर काम करेंगे, लेकिन सुरक्षा प्राथमिकता है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India, Australia players will stay in Melbourne for one week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, australia, players, stay, melbourne, one week, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved