मुंबई। दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर 34 बच्चों के जीवनरक्षक हृदय सर्जरियों का खर्चा उठाने की गुरुवार को घोषणा की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गावस्कर ने यहां नवी मुंबई स्थित श्री सत्य साई संजीवनी इंटरनेशनल सेंटर फॉर चाइल्ड हर्ट केयर के उद्धघाटन समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले कुछ महीनों में इसे किया जाएगा।
यह पश्चिमी क्षेत्र का पहला ऐसा केंद्र है और यह श्री सत्य साई बाबा के बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं के मॉडल के आधार पर निशुल्क प्रदान किया जाएगा। पहली बाल हृदय सर्जरी इस महीने के आखिर में किया जाना है।
इस अवसर पर गावस्कर ने कहा, ‘‘ये छोटे-छोटे बच्चे अपने दिल के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। हर माता-पिता की वित्तीय या सामाजिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद हर बच्चे का बाल चिकित्सा संबंधी उपचार होना चाहिए। श्री सत्य साई संजीवनी केंद्र अब मुंबई में खुला गया है और यह लोगों की जीवन बचाने संबंधी सुविधांए देगा।’’
(आईएएनएस)
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope