• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनुष्का से ऋषभ तक, WPL में RCB की शानदार जीत से गदगद सितारे, महिला टीम को दी बधाई

From Anushka to Rishabh, stars overjoyed by RCBs spectacular WPL victory, congratulate the womens team - Cricket News in Hindi

मुंबई । महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की महिला टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारे गदगद नजर आए और महिला विजेता टीम को खास अंदाज में बधाई दी। डब्ल्यूपीएल 2026 का यह फाइनल महिला क्रिकेट के लिए यादगार रहा। यह आरसीबी विमेंस का दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब है। इससे पहले वह साल 2024 में भी चैंपियन बनी थीं। मैच में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की जबरदस्त बल्लेबाजी ने आरसीबी को जीत दिलाई। आरसीबी की इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के सितारों ने खुशी जताई और बधाइयां दीं। अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने आरसीबी टीम को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने टीम की एक तस्वीर के साथ बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी विमेंस ने यह दोबारा कर दिखाया, इतिहास का फिर से दोहराव।”
वहीं, फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा, “ रेड यूनिफॉर्म पहने क्वीन्स को इस बड़ी जीत पर ढेरों बधाई।"
आरसीबी वीमेन की इस जीत ने न सिर्फ महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है, बल्कि फ्रेंचाइजी की मजबूत पहचान को भी और मजबूत किया है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दबाव में नहीं झुकी। जॉर्जिया वोल की आक्रामक बल्लेबाजी और पूरी टीम का संतुलित खेल इस जीत का मुख्य कारण रहा।
वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार चौथी बार है जब टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल हार का यह दर्द भरा क्रम जारी है। महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स अब दूसरी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल गंवा दिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-From Anushka to Rishabh, stars overjoyed by RCBs spectacular WPL victory, congratulate the womens team
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rcb, wpl victory, wpl, delhi capitals, royal challengers bangalore, smriti mandhana, georgia wareham, virat kohli, anushka sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved