• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व टेस्ट स्पिनर चंद्रशेखर बेंगलुरु के अस्तपाल में भर्ती

Former Test spinner Chandrashekhar admitted to Bangalore Astpal - Cricket News in Hindi

बेंगलुरु| पूर्व भारतीय स्पिनर बीएस चंद्रशेखर को बोलने में परेशानी और सुस्ती की शिकायत के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर की पत्नी सांध्या चंद्रशेखर भगवत ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, "चंद्रशेखर ठीक हो रहे हैं और दो दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। वह भारत और आस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट मैच देख रहे थे कि तभी उन्हें स्पीच में परेशानी में हुई, इसलिए हम उन्हें अस्पताल ले आए।" संध्या ने कहा, "उन्हें कोई परेशानी नहीं है और घबराने वाली बात नहीं है। मैं फैन्स को बताना चाहती हूं कि चंद्रशेखर की हालत काफी अच्छी है।"
इस बीच, कर्नाटक क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने कहा, " वह आइसीयू में हैं और उनकी हालत स्थिर है।"
जनवरी 1961 में भारत के लिए पदार्पण करने वाले चंद्रशेखर ने 58 टेस्ट मैचों में 242 विकेट चटकाए हैं। 15 साल के अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने 16 बार पांच विकेट लिए हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने अपना एकमात्र वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने तीन विकेट चटकाने के अलावा 36 रन भी बनाए थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Test spinner Chandrashekhar admitted to Bangalore Astpal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former test, spinner, chandrashekhar, admitted, bangalore, astpal, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved