• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शॉ और सूर्या को इंग्लैंड जाने में हो सकती है और भी देरी

Focus on Shaw, Yadav departure to England - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली| पृथ्वी शॉ और सूर्या कुमार यादव को इंग्लैंड रवाना होना था, पर अब इसमें अब दरी हो सकती है। शॉ और सूर्या को इंग्लैड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ियों के देर से जाने की वजह यह बताई जा रही है कि हाल में ही श्रीलंका दौरे पर भारतीय खिलाड़ी कृणाल पांड्या कोरोना के चपेट में आ गए हैं और शॉ और सूर्या कृणाल के नजदीक पाए गए थे। दोनो खिलाड़ियों को श्रीलंका के साथ हो रहे तीन मैचों की सीरीज के खत्म होते ही इंग्लैंड रवाना होना था पर अब दोनो खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, जब औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी तो वे इंग्लैंड जाएंगे। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम के पहले ही तीन खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। सलामी बल्लेबाज सुबमन गिल पैर की चोट के कारण बाहर होना पड़ा। ऑफ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की उंगली में चोट लगी है, और तेज गेंदबाज अवेश खान, जो स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से थे, उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्च र का सामना करना पड़ा है।
इन खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते अभिमन्यु ईश्वरन को मुख्य टीम में शामिल करना पड़ा और शॉ और सूर्या को भी बुलाया गया है।
टेस्ट सीरीज की शुरूआत 4 अगस्त से नॉटिंघम में होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Focus on Shaw, Yadav departure to England
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: focus, shaw, yadav, departure, england, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved