• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पहला T20 मैच : शाई होप और कोटरेल के दम पर जीता वेस्टइंडीज

सिलहट। वेस्टइंडीज ने सोमवार को यहां सिलहट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच में मेजबान बांग्लादेश को आठ विकेट से आसान मात देते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। विंडीज ने पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल के चार विकेटों के दम पर बांग्लादेश को 19 ओवरों में 129 रनों पर ही ढेर कर दिया और इस आसान से लक्ष्य को विंडीज ने महज 10.5 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इविन लुइस (18) और शाई होप (55) ने विंडीज को शानदार शुरुआत देते हुए 3.2 ओवरों में ही 51 रन जोड़ दिए। यहां मोहम्मद सैफउद्दीन ने लुइस को आउट कर मेहमान टीम को पहला झटका दिया। होप नहीं रुके और तेजी से रन बनाते रहे। 98 के कुल स्कोर पर आठवें ओवर की चौथी गेंद पर महमूदुल्ला ने होप को मुस्ताफिजुर रहमान के हाथों कैच कराया। होप ने अपनी पारी में सिर्फ 23 गेंदें खेलीं और छह छक्के और तीन चौके लगाए। उन्होंने सिर्फ सात रन भागकर बनाए। निकोलस पूरन 23 रन बनाकर और कीमो पॉल 28 रन बनाकर मैच जिता ले गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-First T20 Match : West Indies beat Bangladesh by 8 wicket, Shai Hope smashes fifty
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: first t20 match, west indies, bangladesh, shai hope, fifty, westindies vs bangladesh, shakib alhasan, sheldon cottrell, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved