नई दिल्ली। लगातार दो मैच जीत पटरी पर लौटी दिल्ली डेयरडेविल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अब जीत की राह पर ही बने रहना चाहेगी। दिल्ली के लिए हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि अगले मैच में उसका सामना लीग की शीर्ष टीम मुंबई इंडियंस से है। मुंबई शनिवार को दिल्ली के घर फिरोजशाह कोटला मैदान पर उसे चुनौती देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुंबई हालांकि दिल्ली को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी क्योंकि दिल्ली ने पिछले दो लगातार मैचों में जीत दर्ज की है वह अपने घर में ही की हैं। इस बात पर मुंबई का ध्यान जरूर होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लगातार दो मैच जीत दिल्ली ने अपनी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। गुरुवार को उसने गुजरात द्वारा रखे गए 209 रनों के विशाल लक्ष्य को 15 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। इस जीत में दिल्ली के ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 63 गेंदों में 143 रनों की साझेदारी का अहम योगदान रहा। पंत ने 43 गेंदों में नौ छक्के और चार चौकों की मदद से 97 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, संजू ने 31 गेंदों में 61 रन बनाए जिसमें उन्होंने सात छक्के लगाए। दिल्ली एक बार फिर इन दोनों बल्लेबाजों से इसी तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी। साथ ही उसे करुण नायर, श्रेयस अय्यर से भी बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope