• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IPL : धोनी अकेले 200 मैचों के क्लब में, रोहित उनके पीछे

Dhoni becomes first to play 200 IPL matches - Cricket News in Hindi

अबू धाबी। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 39 साल के धोनी ने सोमवार को यहां शेख जाएद स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के 37वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

धोनी इसके साथ ही आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इससे पहले 199 मैचों में 4568 रन बनाए हैं।

धोनी के बाद अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा जल्द ही अपने 200 मैच पूरा करने वाले हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 197 मैच खेले हैं।

धोनी ने आईपीएल में अपने 200 मैच खेलने की उपलब्धि पर टॉस के दौरान कहा, " आप इसके बारे में बात करते हैं, लेकिन मैं ही जानता हूं कि मैंने इसे कैसे हासिल किया है। यह एक अच्छा अहसास है, लेकिन साथ ही यह एक नंबर है। मैं बहुत ही भाग्यशाली हूं कि बिना किसी चोट के मैं इतने लंबे समय से खेल रहा हूं।"

धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना (193), कोलकाता राइट राइडर्स के दिनेश कार्तिक (191) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली (186) हैं।

धोनी ने बतौर कप्तान आईपीएल में अब तक 184 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 107 मैच जीते हैं जबकि 75 हारे और एक का कोई परिणाम नहीं निकला है।

वह आईपीएल में 100 से अधिक मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के दो साल के लिए निलंबित रहने के दौरान धोनी ने दो सीजन तक राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम की भी कप्तानी की थी।

धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को अब तक तीन बार 2010, 2011 और 2018 में चैंपियन बनाया है।

धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस साल 15 अगस्त को धोनी ने संन्यास की घोषणा की थी लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में खेलते रहेंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dhoni becomes first to play 200 IPL matches
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhoni becomes first to play 200 ipl matches, ipl, ipl 13, ipl 2020, chennai super kings, ms dhoni, rajasthan royals, csk vs rr, chennai super kings vs ms dhoni, rajasthan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved