• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

COVID-19 से लड़ाई में शामिल हुई इंग्लैंड की महिला कप्तान नाइट

COVID-19: England captain Knight joins NHS volunteer scheme - Cricket News in Hindi

लंदन। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीदर नाइट ने कहा है कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए वह भी देश की स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में शामिल हो गई हैं। नाइट ने कहा कि अब वह दवा को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने और इंग्लैंड में इस महामारी के बारे में लोगों में जागरूकता लाने में मदद करेंगी। नाइट ने बीबीसी के लिए अपने कॉलम में लिखा, "स्वंयसेवक के रूप में मैं एनएचएस से जुड़ी हूं क्योंकि अब मैं बिल्कुल फ्री हूं और मैं जितना संभव हो उतना मदद करना चाहती हूं।" उन्होंने कहा, " मेरा भाई और उसका साथी डॉक्टर हैं और मेरे कुछ दोस्त हैं जो एनएचएस में काम करते हैं। इसलिए मुझे पता है कि वे कितनी मेहनत कर रहे हैं और यह हर किसी के लिए कितना मुश्किल है।"
ब्रिटिश मीडिया की मानें तो 17000 से अधिक लोग अब तक स्वयंसेवक के रूप में एनएचएस कार्यक्रम से जुड़ चुके हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-COVID-19: England captain Knight joins NHS volunteer scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: covid-19, heather knight, coronavirus, nhs volunteer scheme, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved