सिडनी। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया में फेयरफैक्स मीडिया के खिलाफ मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में सर्वोच्च न्यायालय ने मीडिया कंपनी की ओर से छापी गई खबर को अप्रमाणित पाते हुए अपना फैसला सुनाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मीडिया कंपनी ने गेल पर आरोप लगाए थे कि 2015 विश्व कप के दौरान गेल ने मसाज करने वाली एक महिला के सामने कपड़े उतार दिए थे। उल्लेखनीय है कि 2015 में विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने संयुक्त रूप से किया था। फेयरफैक्स नाम के मीडिया ग्रुप ने एक रिपोर्ट प्रकाशित कर इस तरह के आरोप लगाए थे। इसके बाद गेल ने ऑस्ट्रेलिया के इस मीडिया समूह के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
गेल को इसी मुकदमे में जीत मिली है। वेस्टइंडीज टीम की महिला थैरेपिस्ट ने गेल पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया था। महिला ने बीते हफ्ते अदालत में कहा था कि साल 2015 क्रिकेट विश्व के दौरान क्रिस गेल ने उसके सामने अपना तौलिया खोल दिया था और नग्न हो गए थे, जिस पर वे फूट-फूटकर रोई थी।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope