• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सचिन, अमिताभ, शाहरुख... ने ऐसे दी ‘विरुष्का’ को शादी की बधाई

मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, सानिया मिर्जा और सचिन तेंदुलकर सहित सिने व खेल जगत की कई शख्सियतों ने नई-नवेली जोड़ी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को शादी की बधाई देते हुए सदा खुश रहने की शुभकामनाएं दीं। इटली के टस्कनी में सोमवार दोपहर विराट और अनुष्का की शादी बेहद निजी परिवारिक समारोह में हुई। इसके बाद इन दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की घोषणा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।

मेगास्टर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, विराट और अनुष्का को सबसे मुबारक दिन की बधाई और शुभकामनाएं। एक साथ सदा खुश रहें। सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी अनुष्का और विराट को खुश व स्वस्थ्य रहने की बधाई दी। करण ने इस खूबसूरत जोड़ी को प्यार देते हुए कहा, मैं उन्हें बधाई और आने वाले समय की शुभकामनाएं देता हूं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर कहा, आपकी शादी परियों की कहानी जैसी है। आप जो चाहते हैं वह हर खुशी आपको मिले।

बहुत-बहुत प्यार। अभिनेता रितेश देशमुख ने लिखा, अब से विराट कोहली खुश-खुशी अपने घर के उप कप्तान होंगे। नई कप्तान अनुष्का शर्मा। इसके अलावा फिल्म उद्योग से सोनम कपूर, नेहा धूपिया, ईशा गुप्ता, अभिषेक कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज, अनुपम खेर, सुनील शेट्टी, वरुण धवन, फरहान अख्तर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित नेने, अभिषेक बच्चन, श्रीदेवी सहित कई शख्यिसतों ने शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Celebrities including Sachin, Amitabh and Shahrukh wishes Virat Kohli and Anushka Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sachin tendulkar, amitabh bachchan, shahrukh khan, virat kohli, anushka sharma, virat anushka, indian cricket team captain kohli, actress anushka, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved