• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस दिग्गज बल्लेबाज को दिया तगड़ा झटका

ढाका। मैच फिक्सिंग मामले में पांच साल का प्रतिबंध झेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी का सपना देख रहे बांग्लादेश के दाएं हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल को तगड़ा झटका लगा है। वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख ने कहा है कि अशरफुल के लिए अब राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना बेहद मुश्किल है। 34 साल के अशरफुल को वर्ष 2013 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में मैच और स्पॉट फिक्सिंग मामले में अशरफुल को तीन वर्षों के लिए घरेलू क्रिकेट से और पांच साल के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से निलंबित कर दिया गया था। उनका निलंबन 13 अगस्त को समाप्त हो रहा है। इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटने और राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने के लिए टीम चयन के योग्य हो जाएंगे। अशरफुल के 61 टेस्ट में 2737, 177 वनडे में 3468 औरक 23 टी20 मैच में 450 रन हैं। साथ ही बतौर स्पिनर तीनों फॉर्मेट में मिलाकर 47 विकेट भी झटके हैं। चयनकर्ता प्रमुख मिन्हाजुल अबेदिन ने रविवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस समय उनके लिए राष्ट्रीय टीम में कोई जगह नहीं है। हम हाईपरफार्मेंस और बांग्लादेश-ए टीम के साथ मिलकर राष्ट्रीय टीम के लिए फिटनेस का स्तर ऊंचा बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Big blow for Mohammad Ashraful from Bangladesh Cricket Board
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mohammad ashraful, bangladesh cricket board, bcb, bpl, bangladesh premier league, batsman ashraful, fitness, spot fixing, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved