• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एलएसजी के लिए पहले बल्लेबाजी करना रहा है फायदेमंद, आरसीबी ने कर दी थी बड़ी गलती

Batting First Proves Beneficial for LSG; RCB Commits a Major Blunder - Cricket News in Hindi

लखनऊ । आईपीएल 2026 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच इकाना स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। एलएसजी ने लगातार 6 हार का क्रम तोड़ा और आरसीबी के बारिश से प्रभावित मैच में 9 रन से हराया। आरसीबी के लिए पहले बल्लेबाजी हमेशा से फायदेमंद रही है, और इस मैच में भी परिणाम टीम के पक्ष में रहा। आईपीएल में अक्सर टीमें टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला लेती हैं। टी20 फॉर्मेट में टीमों को चेज करना ज्यादा पसंद होता है। मैच का परिणाम भी अधिकतर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों के पक्ष में आता है। एलएसजी के मामले में आंकड़े विपरीत हैं। एलएसजी का रिकॉर्ड पहले बल्लेबाजी करते हुए बाद में बल्लेबाजी करने की तुलना में बेहतर है। एलएसजी के लिए 2022 पहला सीजन था। उस समय से अब तक एलएसजी ने कुल 68 मैच खेले हैं। इसमें 38 मैचों में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी की है जिसमें 21 में जीत और 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच का परिणाम नहीं निकला। जीत का प्रतिशत 56.75 है। वहीं , 30 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए एलएसजी को 12 मैचों में जीत और 18 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जीत का प्रतिशत 40.0 है। ऐसे में एलएसजी के लिए पहले बल्लेबाजी करना हमेशा से लाभकारी रहा है।
आरसीबी ने टॉस जीतकर एलएसजी को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, और पुराने रिकॉर्ड के मुताबिक लगातार 6 मैचों की हार के सिलसिले को तोड़ते हुए एलएसजी ने मैच 9 रन से जीत लिया।
एलएसजी के लिए आईपीएल 2026 बेहद निराशाजनक रहा है। टीम 10 मैचों में सिर्फ 3 मैचों में जीत हासिल कर सकी है, जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना न के बराबर है। सीजन के बाकी 4 मैचों में दमदार प्रदर्शन कर टीम अगले सीजन के लिए अपना आत्मविश्वास बढ़ा सकती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Batting First Proves Beneficial for LSG; RCB Commits a Major Blunder
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lsg, rcb, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved