• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बांग्लादेश क्रिकेट खिलाड़ियों को होगा बड़ा नुकसान, भारत की कंपनी स्पांसरशिप वापस लेगी

Bangladesh Cricket Players to Suffer Major Loss as Indian Company Withdraws Sponsorship - Cricket News in Hindi

ढाका । आईपीएल से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को एक और बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। भारत की बड़ी स्पोर्ट्स प्रसाधन बनाने वाली कंपनी 'एसजी' ने दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटरों के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने का फैसला लिया है। एसजी बांग्लादेश शीर्ष खिलाड़ियों कप्तान लिटन दास, यासिर रब्बी और मोमिनुल हक को स्पांसर करती है। खिलाड़ियों को अनुबंध का नवीनीकरण न करने के बारे में आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन उनके एजेंट्स को इस बारे में बता दिया गया है।
टेलिकॉम एशिया नेट के हवाले से एक बांग्लादेशी क्रिकेटर के हवाले से कहा, "ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में ऐसा होने की संभावना है।"
एसजी द्वारा अनुबंध रिन्यू न किए जाने से बांग्लादेश स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को नुकसान हो सकता है। आने वाले समय में दूसरी कंपनियां भी ये कदम उठा सकती हैं।
प्लेयर स्पॉन्सरशिप से जुड़े एक सूत्र ने टेलिकॉम एशिया नेट को बताया, "मुझे लगता है कि दूसरी कंपनियां भी हमारे क्रिकेटरों को स्पॉन्सर न करने का विकल्प चुन सकती हैं।"
दोनों देशों के बीच विवाद केकेआर द्वारा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज किए जाने के बाद शुरू हुआ है। इस घटना के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध किया। आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है। आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत जाना होगा। खिलाड़ियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीसीसीआई की होगी।
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा हो रही है। इसी वजह से भारत में आईपीएल में मुस्तफिजुर रहमान के खेलने पर विरोध हो रहा था। भारी विरोध के बाद बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई आमने-सामने हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bangladesh Cricket Players to Suffer Major Loss as Indian Company Withdraws Sponsorship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian company, bangladesh cricket, bangladesh cricket players, sponsorship, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved