• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मैं एंडरसन के सिर पर बल्ला मारना चाहता था : अजमल

Ajmal recollects wanting to smash Anderson head during 50-run knock - Cricket News in Hindi

लाहौर। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट के मैदान पर कुछ बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले हैं और पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर सईद अजमल ने ऐसे ही एक वाकये को याद करते हुए कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच की बात है, जब वह जेम्स एंडरसन के सिर पर अपना बल्ला मारना चाहते थे। अपने क्रिकेट करियर में जादूगर स्पिनर के नाम से मशहूर रहे अजमल ने यूटयूब पर एक वीडियो में कहा, "उन्होंने (इंग्लैंड) नई गेंद ली। एंडरसन मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे कहा, 'क्या तुम बाउंसर्स के लिए तैयार हो।' मैंने एंडरसन से कहा कि मुझे अंग्रेजी नहीं आती है। टैलेंडर होने के नाते मुझे लगा कि वे संभवत: मुझे बाउंसर मारेंगे और आउट करेंगे।" अजमल ने कहा, "इसके बाद एंडरसन ने मुझे छह-सात बाउंसर मारे। इसके बाद मैंने जुल्कारनैन (हैदर) से कहा कि मैं एंडरसन के सिर पर अपना बल्ला मारना चाहता हूं। लेकिन फिर मैंने अपना शॉट खेलने का फैसला किया। मैंने क्रीज से बाहर निकलकर बाउंसर को खेलने की कोशिश की। इसके बाद बॉल आसानी से मेरे बल्ले पर आने लगे और मैंने अपना अर्धशतक पूरा किया।" अजमल ने उस मैच में पहली पारी में पांच विकेट लिए थे और इसके बावजूद पाकिस्तान को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ajmal recollects wanting to smash Anderson head during 50-run knock
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saeed ajmal, james andersons, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved