• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

AICS की मांग, खिलाडिय़ों को मिले मेडिकल बीमा और नौकरी

AICS chairman Vijay Malhotra demands medical insurance, reservations in jobs for sports persons - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। अखिल भारतीय खेल परिषद (एआईसीएस) के चेयरमैन विजय कुमार मल्होत्रा ने केंद्र और राज्य सरकारों, भारतीय ओलंपिक संघ (आईएओ) और राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) से शनिवार को पूर्व खिलाडिय़ों के लिए नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण और मेडिकल बीमा देने की मांग की। मल्होत्रा ने यहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुख्यालय में आयोजित एआईसीएस के नौवीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी खेलों से संन्यास लेने के बाद मेडिकल समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैंने इस मामले को स्वास्थ्य मंत्रालय और प्रधानमंत्री के समक्ष भी उठाया है लेकिन मामला अभी तक विचाराधीन है। एआईसीएस चेयरमैन ने राष्ट्रीय स्तर के कुछ खिलाडिय़ों की दयनीय स्थिति जिन्हें ईंट-भट्टे में श्रमिक के रूप में काम करने और फुटपाथ पर फास्ट फूड स्टाल लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, को उजागर करते हुए कहा कि इन्हें रोजगार देने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। मल्होत्रा ने डीओपीटी दिशानिर्देशों में संशोधन करने का भी केंद्र से अनुरोध किया ताकि खिलाडिय़ों के लिए नौकरियों में पांच प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AICS chairman Vijay Malhotra demands medical insurance, reservations in jobs for sports persons
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aics, chairman vijay malhotra, medical insurance, reservations in jobs, sports persons, dopt, ioa, nsf, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved