• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ऑल इंग्लैंड ओपन : सिंधु-सायना के हाथ होगी भारत की कमान

बर्मिंघम। भारत की दो शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु और सायना नेहवाल ऑल इंग्लैंड ओपन में भारत की चुनौती पेश करने उतरेंगी। मंगलवार से शुरू हो रही इस चैम्पियनशिप में इन दोनों ओलम्पिक पदकधारकों की नजर इतिहास रचने पर होगी। सायना और सिंधु इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनने के लक्ष्य से दुनिया की शीर्ष खिलाडिय़ों की चुनौतियों का सामना करेंगी।

अब तक सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ही इस टूर्नामेंट को जीतने में सफल रहे हैं। प्रकाश पादुकोण ने 1980 में और मौजूदा भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद ने 2001 में यह खिताब जीता। लेकिन कोई महिला खिलाड़ी इस खिताब को जीतने में सफल नहीं हुई है। टूर्नामेंट में सिंधु को छठी वरीयता मिली है। वे अपने पहले मुकाबले में डेनमार्क की मैटी पाउलसन के सामने होंगी। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली सायना को इस टूर्नामेंट में आठवीं वरीयता मिली है। वे अपने पहले मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी।

सायना 2015 में इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त स्पेन की कैरोलिना मारिन ने उनको शिकस्त देकर इतिहास रचने का मौका छीन लिया था। हालांकि इस बार भी उनसे उम्मीदें कम नहीं हैं, लेकिन उम्मीदों के इस बोझ को वे रियो ओलम्पिक-2016 में रजत पदक जीतने वाली सिंधु के साथ साझा करेंगी। बीते साल शानदार प्रदर्शन कर सिंधु विश्व पटल पर मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में खुद को स्थापित करने में सफल रही हैं और इसी कारण उनसे इस टूर्नामेंट में जीत की उम्मीदें पहले से ज्यादा बढ़ गई हैं।

दोनों खिलाडिय़ों ने इस साल एक-एक खिताब अपने नाम किया है। सायना ने मलेशियन मास्टर्स में जीत हासिल की थी, तो सिंधु ने सैयद मोदी टूर्नामेंट जीतकर इस साल खाता खोला था। दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त स्पेनिश स्टार कैरोलीना मारिन एक बार फिर सिंधु और सायना की राह का सबसे बड़ा कांटा होंगी। मारिन के अलावा, चीनी ताइपे की ताई जु यिंग, कोरिया की सुंग जी ह्यून, चीन की सुन यु भी भारतीय खिलाडिय़ों को चुनौती देती नजर आएंगी।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ नाथन लियोन ने बनाया भारतीय धरती पर टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड]

यह भी पढ़े

Web Title-PV Sindhu and Saina Nehwal will lead India in all england open badminton tournament
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pv sindhu, saina nehwal, india, all england open badminton tournament, srikanth, prannoy, sameer verma, saurabh verma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved