• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राष्ट्रमंडल खेल : भारतीय बैडमिंटन टीम का नेतृत्व करेंगे श्रीकांत-सिंधु

कोलकाता। रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु और अग्रणी भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत इस साल अप्रैल में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की बैडमिंटन टीम की अगुवाई करेंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने मंगलवार को चार अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में शुरू हो रहे टूर्नामेंट के लिए भारतीय बैडमिंटन टीम की घोषणा की है।

राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए पुरुष वर्ग में वल्र्ड नम्बर-3 श्रीकांत के अलावा, वल्र्ड नम्बर-11 एच.एस. प्रणॉय, चिराग शेट्टी, सात्विक साईराज और प्रणव जैरी चोपड़ा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही महिला वर्ग में वल्र्ड नम्बर-4 सिंधु के साथ लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल, अश्विनी पोनप्पा, सिक्की रेड्डी और रुत्विका शिवानी गद्दे को शामिल किया गया है।

चिराग और सात्विक पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। वे दोनों पुरुष युगल वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके अलावा, प्रणव मिश्रित युगल वर्ग में सिक्की के साथ हिस्सा लेंगे। अश्विनी महिला युगल वर्ग में सिक्की के साथ 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक जीत को फिर से दोहराने का प्रयास करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Commonwealth Games : Kidambi Srikanth and PV Sindhu to lead indian badminton teams
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commonwealth games, kidambi srikanth, pv sindhu, indian badminton teams, saina nehwal, bai, ashwini ponnapa, rio olympic, london olympic, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved